06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक किशोरी को गांव का ही युवक बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया। और उसने वहां ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की प्राथमिकी पीड़ित किशोरी की मां ने कोतवाली में पंजीकृत कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि बिगत 24 मार्च को रात्रि 10:00 बजे उसकी बेटी को किसी बहाने से बुलाकर गांव का युवक अपने घर ले गया। और घर ले जाने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद जब किशोरी अपने घर आई और उसने अपनी मां को सारी बात बताई तो उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर उक्त युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने के मामले में पास्को अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कराई।

Advertisement

पुलिस ने घटना में तत्परता दिखाते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक सुवान खान को ग्राम मीरपुर वाहनपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल रवाना कर दिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement