05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

शिक्षकों की उपेक्षा पर भड़कीं सपा : शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के तारा बैंक्विट हॉल में तारावती तौलेराम एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षकों की निरंतर हो रही उपेक्षा को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

समारोह का शुभारंभ संस्था के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. तौलेराम गंगवार तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख तारावती गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार व गायत्री गंगवार द्वारा पधारे हुए सम्मानित शिक्षकों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर भावभिना अभिनंदन किया गया। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी शिव प्रताप यादव ने चिंतन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह शिक्षक विरोधी मानसिकता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्तियां ठप पड़ी हैं। पुरानी पेंशन योजना (OPS) समाप्त किए जाने से सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है और उनके परिवार आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हैं। कार्यरत शिक्षकों पर जबरन टीईटी पास करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक तैनात करने के बजाय सरकार मनमाने ढंग से स्कूलों को बंद करने में जुटी है।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा गया था। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण शिक्षक वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रताप गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गायत्री गंगवार, रामसिंह यादव, मुक्तादिर हयात, दुष्यंत गंगवार , आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement