05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

जायरीनों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत : ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

Share:

पीलीभीत :- ईद-ए-मिलादुन्नबी के पाक और मुबारक मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार द्वारा जायरीन एवं आले हजरात की खिदमत के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन शाहजहांपुर रोड स्थित न्यू सितारा गेस्ट हाउस के पास किया गया। जहां जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत एवं सम्मान इस दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल जायरीन और राहगीरों के लिए उनके बीच पहुंचकर बिस्कुट, जीरा पानी, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक एवं सादा पानी का वितरण किया गया।

डॉ रत्नेश गंगवार ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और सेवा का संदेश देता है। इस पाक मौके पर जायरीन की खिदमत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

साथ ही ईद-ए-मिलादुन्नबी के पाक और मुबारक मौके पर गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिव्या पी. गंगवार, सपा की पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा एवं चौधरी प्रदीप सिंह पटेल जी के द्वारा जायरीन एवं आले हजरात की खिदमत के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान राम सिंह, प्रमोद गंगवार, रामप्रताप डॉक्टर दुष्यंत बंटी शर्मा बी प्रजापति अभिषेक गंगवार, लालू, नीरज, मुक्ति हयात खान, नन्हे मंसूरी नज़रुल्ला पहलवान,इमरान मंसूरी ,महबूब मंसूरी ,दानिश, ग़ालिब हुसैन ,कलीम ,पप्पू, नफीस, सालू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भी जायरीन की सेवा में अपना योगदान दिया। जायरीन ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए डॉ रत्नेश गंगवार एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement