JS News 24 / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 206
पीलीभीत :- दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेनीपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि सड़क हादसा हो गया। गांव ढकिया के पास स्थित पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ग्रामीण की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र की बेनीपुर चौकी क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी हरिशंकर (55) पुत्र चेतराम शुक्रवार को किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। शुक्रवार की रात्रि लगभग 9 बजे बजे जब वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी ढकिया गांव के पास बने पुल पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिशंकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची दियोरिया कला कोतवाली पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
दियोरिया कला कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है और दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन