05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

बीसलपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी : नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की नदियों में दो ग्रामीणों के डूबने की घटनाओं से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोरों की मदद से तलाश लगातार जारी है।

पहली घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैनपुरा की है। गांव निवासी विकास (22 वर्ष) पुत्र डोरी लाल शनिवार सुबह अपनी पत्नी को लिवाने के लिए उसके मायके भगवंतपुर थाना बरखेड़ा गया था। पत्नी पिछले एक महीने से मायके में ही रह रही थी। जब उसने साथ वापस लौटने से इनकार कर दिया, तो विकास आहत होकर दोपहर 2 बजे अकेले बाइक से निकल पड़ा। दोपहर करीब 3:30 बजे ग्रामीणों ने काटना नदी के पुल पर उसकी लावारिस बाइक खड़ी देखी, जिसके बाद डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचित किया गया।

Advertisement

वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। ग्राम चौसरा निवासी बुजुर्ग कैलाश चंद्र सक्सेना पुत्र राम भरोसे लाल दवा लेने का बहाना बनाकर घर से निकले थे। वह ऑटो से देवहा नदी के पुल पर पहुंचे और उतरते ही नदी में छलांग लगा दी। पुल पर लाठी और चप्पल देखकर राहगीरों ने परिजनों को खबर दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पहचान की। ग्रामीणों के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई रमेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्थानीय विधायक विवेक वर्मा और तहसीलदार हबीबुर्रहमान ने भी घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से पूरी जानकारी ली। प्रशासन दोनों ग्रामीणों की खोजबीन में पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement