06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सारहनीय पहल : ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत

Share:

पीलीभीत :- ग्राम चौसर हरदो पट्टी और भगवंतपुर के बीच बीसलपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों, कीचड़ और दलदल के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। इस मार्ग से गुजरने वाले आम राहगीरों सहित स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे कई बार बच्चे गिरकर कपड़े गंदे कर लेते थे। इतना ही नहीं, सड़क खस्ताहाल होने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित हो चुका था।

इस जनसमस्या की जानकारी जब डॉ. रत्नेश गंगवार को हुई तो स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार किए बिना खुद पहल की। उन्होंने तुरंत मौके पर कीचड़ और दलदल वाले स्थान पर ईंट, रोड़ा और बजरी डलवाकर रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया। रास्ता दुरुस्त होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, रोजाना के यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जब भी कोई समस्या आती है। तो डॉ. रत्नेश गंगवार हमेशा मदद के लिए आगे आते हैं। भले ही स्थायी समाधान में विभागीय प्रक्रिया के कारण समय लगे, लेकिन जनता को तत्काल राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहती है।

Advertisement

क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यही मेरी प्राथमिकता है। समस्या छोटी हो या बड़ी, जानकारी मिलते ही समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मार्ग की स्थायी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार जारी रहेगा।"

डॉ. रत्नेश गंगवार

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement