06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

बीसलपुर में उफान पर देवहा नदी : डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Share:

पीलीभीत :- डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बीसलपुर क्षेत्र से गुजरने वाली देवहा नदी पूरी तरह से उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण तटीय और निचले इलाकों में बसे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है। कई गांवों में नदी का पानी आबादी के बिल्कुल करीब तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण अपने स्तर पर राहत और सुरक्षा तैयारियों में जुट गए हैं।

देवहा नदी में आए उफान से मीरपुर वाहनपुर, राजूपुर, भौरुआ, मुसेली, किशनी, मोहम्मदपुर, रसूला, सिसैया जलालपुर, भैसटा, वैरा, वसारा, अमृता खास और दौलतपुर हीरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। सबसे गंभीर स्थिति ग्राम मूसेली की बनी हुई है, जहां नदी का पानी आबादी के अत्यंत निकट पहुंच चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने बाढ़ से निपटने के लिए क्षेत्र में स्थापित सभी 9 बाढ़ चौकियों पर तैनात राजस्व कर्मियों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निचले इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement