05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

फर्जी दस्तावेज रैकेट का भंडाफोड़ : भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार

Share:

पीलीभीत/बाजपुर:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधम सिंह नगर जिले की बाजपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा करते हुए चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और पार्टी की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल इस फर्जी दस्तावेज रैकेट का मुख्य सरगना है। आरोपी चेयरमैन फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित कई अन्य फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करवाता था। इन जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल सरकारी विभागों और विभिन्न योजनाओं का गलत तरीके से लाभ उठाने के लिए किया जाता था।

Advertisement

बाजपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध प्रमाण पत्र बरामद किए हैं।

सीडीआर के आधार पर जांच तेज, कई और नाम आ सकते हैं सामने

उधम सिंह नगर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चेयरमैन से हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, जिसके आधार पर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

भाजपा चेयरमैन की इस तरह फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय राजनीति में गर्माहट आ गई है और यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement