Shariq Shaikh / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 120
बीसलपुर:- राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता अपने कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ग्राम राजूपुर कुंडरी में गोवंश की हुई मृत्यु व घायल गोवंशों को लेकर गौशाला के सचिव तथा पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अभी तक कार्यवाही न होने के विरोध में प्रदर्शन कर मामले में कार्यवाही कराने की उठाई मांग।
राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता आज दोपहर बाद तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष क्षेत्र के ग्राम राजूपुर कुंडरी स्थित गौशाला में कुछ दिन पूर्व कई गोवंश मरे हुए पाए तथा लगभग एक दर्जन गोवंश घायल मिले थे। इस प्रकरण को लेकर योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर दोषी ग्राम प्रधान तथा केयरटेकर के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं उप जिलाधिकारी ने योगी सेना की मांग पर क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र कुमार तथा गौशाला के सचिव नूरुद्दीन के विरुद्ध जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को रिपोर्ट भी प्रेषित की थी किंतु सचिव और पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही न होने से बौखलाए योगी सेना के कार्यकर्ता आज तहसील पहुंच गए और उन्होंने तहसील कार्यालय के समक्ष उक्त दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांग पुनः उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के समक्ष रखी। उनके द्वारा कार्यवाही कराने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता वमुश्किल शांत हुए।
प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, आदित्य मिश्रा, मुकुल कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार ,अजय श्रीवास्तव, आकाश राजपूत, देव जायसवाल गौरव राजपूत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन