05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: रेलवे स्टेशन से कोल डिपो हटवाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

JS News 24 / Tue, Mar 7, 2023 / Post views : 192

Share:

( पीलीभीत / बीसलपुर ) बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले का उतार प्रारंभ होते ही नगर वासियों ने प्रबल विरोध करना शुरू कर दिया है बांग्ला कॉलोनी की महिलाओं ने नगर के अन्य मोहल्लों की महिलाओं को साथ लेकर आज सोमवार को कोयला डिपो बंद कराने को लेकर तथा बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्लेटफार्म के पास धरना दिया जिसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक के काफी समझाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। नगर के रेलवे स्टेशन पर दोबारा रेल प्रशासन द्वारा कोल डिपो स्थापित कर देने के विरोध को लेकर बंगला कॉलोनी तथा मोहल्ला हबीब उल्लाह खान सुमाली की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर रविवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की वह मांग कर रही थी कि कोल डिपो नहीं हटेगा तो होली नहीं मनाएंगे इसी क्रम में उन्होंने आज बड़ी संख्या में कोल डिपो के नजदीक एकत्र होकर धरना दिया और जमकर रेल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की मोहल्ले वासियों तथा महिलाओं का आरोप था कि जब से रेलवे स्टेशन पर बजाज एनर्जी प्लांट को सप्लाई होने वाले कोयले की रैक उतरना शुरू हुई है तब से उन लोगों का जीना दूभर हो गया है मोहल्ले के दर्जनों लोग कोयले से उड़ती धूल के बीच सांस लेने से अस्थमा खांसी जुखाम व अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं इतना ही नहीं उनके घरों पर बनने वाले भोजन तथा अन्य पकवानों में कोयला पहुंच जाने से खाना खराब हो रहा है छत पर कपड़े सुखाने पर कपड़े काले हो रहे हैं इन सभी समस्याओं को आगे रखते हुए महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और रेल विभाग के विरुद्ध भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की इसी दौरान मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा के समझाने पर महिलाओं ने उनका घेराव करते हुए कहा ऐसी विषम परिस्थितियों में जब उनके परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं और इस कोयले की खातिर उन्हें प्रदूषित भोजन भी खाना पड़ रहा है तो वह जब तक बीसलपुर रेलवे स्टेशन से कोयला डिपो को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन लगातार करते रहेंगे क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट डाल दी है जिसकी तारीख 14 मार्च है आदेश होते ही कोयला डिपो हट जाएगी तब कहीं जाकर महिलाएं शांत हुई और उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया धरना देने वाली महिलाओं का नेतृत्व माया देवी तथा रिंकी शर्मा कर रही थी धरना स्थल पर गंगा देवी, बेबी, पूनम देवी, रानी गुप्ता, गुड्डी, अलका गुप्ता, संतोषी, ओमवती, महेश कुमार ,बिट्टू, असलम, इस्लाम, यीशु आशीष, राम अवतार, हरि प्रकाश ,रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement