05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

झाड़ू लगाते समय महिला को सर्प ने डसा : सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कर्रखेड़ा में शुक्रवार सुबह घर की सफाई के दौरान एक महिला को विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्रखेड़ा निवासी सोनी (पत्नी नंदकिशोर) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान बक्से के नीचे छिपे विषैले सर्प ने उस पर हमला कर दिया और पैर में काट लिया। महिला की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए बीसलपुर सीएचसी पहुंचाया।

Advertisement

सीएचसी में डॉक्टरों ने महिला को एंटी-स्नेक वेनम देकर प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने और स्थिति चिंताजनक बने रहने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement