06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पेड़ कटान को लेकर विवाद : पेड़ काटने का विरोध करने पर महिला व उसके पति से मारपीट

Share:

दियोरिया कलां:- पेड़ काटने का विरोध करने पर तीन लोगों ने मिलकर महिला को मार-पीट कर घायल कर दिया है पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी प्रेमा देवी पत्नी प्यारे लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके गांव निवासी मैकूलाल व उनके बेटे रामकृष्ण, कन्हई लाल उसके पेड़ काट रहे थे जब उसने विरोध किया तभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे चीख-पुकार सुनकर पति प्यारे लाल बेटा धर्मेन्द्र बचाने आए तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे जिससे महिला और उसके पति के सिर में तथा बेटे की आंख में चोटें आई हैं पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि बढ़ेपुरा से एक मारपीट का मामला सामने आया है घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल परीक्षण के आधार पर मैकूलाल व उनके बेटे रामकृष्ण कन्हई लाल निवासी बढ़ेपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement