05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

रूस में फंसे युवक सकुशल घर लौटें : केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से विदेश मंत्रालय युवकों को भारत लाया

Share:

बीसलपुर:- रूस में कई महीने से फंसे पीलीभीत के छह युवक सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद के प्रयासों से सकुशल अपने देश लौट आए।

बीसलपुर पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों को अपने साथ हुई ठगी व रूस में हुए उत्पीड़न का दर्द सुनाया। रूस में पिछले कई महीनो से फंसे पीलीभीत के राजा बाबू पासवान, महद खास छोटेलाल पासवान, लालपुर के गिरीश कुमार राजपूत रामवीर कश्यप, खंगाली के बेगराज अधकटा विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा के महेश पाल राजपूत सकुशल वापस लौट आए।

Advertisement

बीसलपुर नगर के 12 पत्थर चौराहे के समीप स्थित डॉ प्रथमेश के क्लीनिक पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए युवकों ने बताया कि बंडा के ग्राम चंदुआपुर निवासी हरनारायण ने धोखाधड़ी कर उन लोगों से ढाई ढाई लाख रुपये ठग कर रूस में काम करने को भिजवाया था। 60 हजार प्रतिमाह मजदूरी दिलवाने की बात कही थी। 8 घंटे काम करने की जानकारी दी गई। आरोप लगाया कि रूस में 12 घंटे तक काम करवाया गया। 30 मंजिला इमारत पर उनसे काम करवाया गया। उन लोगों को प्लास्टर व रबड़ लगाने का काम दिया गया था। रात्रि में कंटेनर में बंद कर दिया जाता था। पूरे दिन काम कराया जाता था। बेगराज और महेश को रूस की पुलिस ने घूमते हुए पकड़ लिया था। उनसे 5-5 हजार का जुर्माना वसूला गया था। नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण उनके फोन नहीं चल पा रहे थे। बहुत मुश्किल से उन्होंने अपना संदेश केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पास तक भिजवाया था। उनके प्रयासों से विदेश मंत्रालय ने पहल कर उन्हें सुरक्षित भारत बुलवाया।

बीसलपुर पहुंचने पर युवकों का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में किसान नेता देव स्वरूप पटेल, डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज, जिला मंत्री भाजपा आयुष मिश्रा, राजू शर्मा, शरद पाल सिंह, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता यशवंत सिंह मौजूद रहे।

रूस में फंसे सभी 6 युवकों के परिजनों ने घर वापसी कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement