05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पुलिस अभिरक्षा से चोरी का आरोपी फरार : सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते मंगलवार को चोरी के मामले में पकड़ा गया एक शातिर आरोपी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। दो सिपाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बाइक से वापस ला रहे थे, तभी आरोपी रास्ते में चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं, हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली थे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बीती सात जून को शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान सुल्तान नामक युवक उनके सूने घर में घुस गया और वहां रखी एक बैटरी व मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी की यह पूरी वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

बरामदगी के बाद जेल भेजने की थी तैयारी

कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुल्तान पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला ग्यासपुर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया था। मंगलवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की तैयारी में थी।

बाइक से मेडिकल कराने ले जाना पड़ा भारी

नियमानुसार जेल भेजने से पहले आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य होता है। इसके लिए सिपाही प्रबल प्रताप सिंह और एक अन्य रिक्रूट आरक्षी (प्रशिक्षु सिपाही) आरोपी सुल्तान को बाइक पर बैठाकर सीएचसी ले गए थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जब दोनों सिपाही उसे वापस ला रहे थे, तभी शातिर सुल्तान ने मौका पाकर सिपाहियों को चकमा दे दिया और बाइक से कूदकर रफूचक्कर हो गया।

दिनदहाड़े पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने की खबर मिलते ही आला अधिकारी सतर्क हो गए। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था। लापरवाही बरतने वाले सिपाहियों पर भी विभागीय कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement