05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

यूपी बार काउंसिल चुनाव : बार काउंसिल सदस्य पद के लिए हुआ मतदान

Share:

बीसलपुर:- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पदों की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ । बार काउंसिल के निर्देश पर मुंसिफ कोर्ट भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पर न्यायिक अधिकारियों व पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में यू पी बार काउंसिल के 25 सदस्य पद के लिए मतदान प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 5:00 बजे तक जारी रहा।

चुनाव में कई महीनो से यूपी बार काउंसिल के सदस्य प्रत्याशियों द्वारा अधिवक्ताओं से संपर्क करके वोट व सहयोग देने के लिए कई बार संपर्क किया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि जो अधिवक्ता वकालत व्यवसाय कर रहे हैं जिनके पास सीओपी सर्टिफिकेट है केवल उन्हीं को मतदान में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होगा। जिन अधिवक्ताओं के पास सीओपी सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होगा। बीसलपुर सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव सुशील सिंह तोमर एड. ने बताया कि शुक्रवार को 286 वोटों की पोलिंग में 140 मत पड़े बाकी के शेष 146 वोट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा ‌। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Advertisement

इस मौके पर संगठन के संरक्षक महेंद्र पाल वर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement