05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

कोटेदार ने डकारा एक माह का राशन : ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

Share:

दियोरिया कला:- सरकार जहां एक तरफ पात्र गरीबों को हर माह पूरी पारदर्शिता के साथ मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ भ्रष्ट कोटेदार कार्डधारकों की पर्चियां निकाल कर उनका राशन डकार रहे हैं।

ग्राम पंचायत दियोहना के गांव पिपराही निवासी लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को शपथपत्र सहित शिकायती पत्र देकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिपराही निवासी कोटेदार रिश्रीपाल पुत्र मोतीलाल द्वारा माह जनवरी का राशन बिक्री कर दिया गया है और ईट पत्थर रखकर पर्चियां निकाल रहे हैं और राशन नहीं दे रहे हैं ग्रामीण पर्चियां लेकर बार बार घर के चक्कर लगा रहे हैं उनके स्टाक में राशन नहीं है जनवरी माह में किसी कार्डधारक को राशन नहीं दिया गया है उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में राम बहादुर, उमेश कुमार , ओमप्रकाश, देवदत्त, कुंदनलाल, फूलमती, लज्जावती, नन्हे लाल , वीरेंद्र पाल, बनवारी लाल रूपलाल आदि कार्डधारकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं जिसमें उमेश कुमार ने शपथपत्र दाखिल कर मामले में शिकायती पत्र देते हुए सभी कार्डधारकों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

Advertisement

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पिपराही कोटेदार रिश्रीपाल की जनवरी माह का राशन वितरण नहीं करने की शिकायत मिली है बुधवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी तथा जिन कार्डधारकों के शिकायती पत्र में हस्ताक्षर मौजूद हैं उन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement