17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

केंद्रीय राज्य मंत्री का भ्रमण : एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, जनता से कि संवाद

Share:

पीलीभीत:- एक दिवसीय दौरे पर पूरनपुर की विधानसभा में ग्राम कड़ेचौरा में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के पेट्रोल पंप का उद्घाटन कर कड़ेचौरा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इस गांव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत जनता ने दिलाई है सबसे पहले उनका अधिकार है कि यहां विकास की गति और तेज करने का हमारा दायित्व बन जाता है।

ग्राम कड़ेचौरा जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत भारद्वाज तमाम ने पूरनपुर खुटार हाईवे पर डिवाइडर बनवाने की मांग की जिसके लिए जितिन प्रसाद ने कहा कि वह इस संबंध में नेशनल हाईवे के मंत्री नितिन गडकरी से जल्द बात करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरनगर के शहीद स्मारक समिति के पदाधिकारी ने ज्ञापन देकर मांग की कि शहीद पार्क का सौंदर्यकरण कराया जाए।

ग्राम जेठापुरा में शारदा नदी में डूबते लोगों को बचाने में स्वयं डूब कर दर्दनाक मृत्यु पर अवधेश कुमार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में उनकी विधवा पत्नी को चार लाख रुपए दिलाये।

पूरनपुर के चंदिया हजारा में शारदा नदी में डूबे युवा परिजनों को भी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की एवं परिजनों को हर संभव मदद करने के लिए उनसे मिले।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शारदा नदी के घाघरा घाट पुल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां 3 किलोमीटर अधिक लम्बे पुल के निर्माण का निरीक्षण करते हुए जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घाघरा घाट पर ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुल के चालू होने पर विकास भी होगा और रोजगार भी सभी को मिलेगा कई जिलों के लिए आवागमन आसान होगा घाघरा घाट का पुल 270 करोड़ रुपए से बनाया जा रहा है जिसका मार्च 2028 तक निर्माण पूरा करने का समय है।

जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि जब जनता का समर्थन मिलता है तो निश्चित तौर से विकास के कार्य और तेजी से होते हैं और जनता का समर्थन मिलता लगातार वह महसूस कर रहे हैं केंद्र एवं राज्य की सरकार कोई भी विकास के कार्य में कमी नहीं छोड़ेगी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को विकसित कर मॉडर्न लोकसभा क्षेत्र स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी शारदा ट्रांस क्षेत्र में घाघरा घाट के चारों तरफ जहां खेती-बाड़ी विकसित होगी किसान भाइयों को लाभ मिलेगा वहीं टाइगर रिजर्व की भी विश्व पटल पर और अधिक पहचान बनेगी।

ग्राम रमपुरा फकीरे में जन संवाद कार्यक्रम में समस्याओं का वही निस्तारड़ को अधिकारियों को निर्देश दिए पूर्व प्रधान श्री राजपूत के घर शोक व्यक्त करने उनके घर पंहुचे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह एमएलसी शाहजहांपुर पीलीभीत डॉक्टर सुधीर गुप्ता पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता जिला महामंत्री लेखराज भारती सोनू वाल्मीकि जिला मंत्री प्रफुल्ल मिश्रा विधानसभा संयोजक पूरनपुर अनुराग अग्निहोत्री पूर्व विधायक बरखेड़ा किशन लाल राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह बहादुर सिंह बुलाकी राम वर्मा राजू भारद्वाज डीके मिश्रा तेजराम शर्मा संजीव त्रिवेदी रणबीर दिवाकर नितिन दिक्षित ऋतुराज पासवान नरेश पाल सिंह हरि सिंह ओमपाल सिंह धनपाल रविंद्र कुमार दीक्षित सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रधान गण साथ रहे।

घाघरा घाट निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी पूरनपुर क्षेत्राधिकारी सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे कार्यक्रमों का संचालन किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement