05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

कार और बाइक में भिड़ंत : बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ग्राम भड़रिया के पास अनियंत्रित अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार पति, पत्नी और उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे खाई में जा घुसी। हादसे के बाद चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

अल्ट्रासाउंड कराने आ रहा था परिवार

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम बम्हनिया निवासी साकिर खान अपनी पत्नी हाजरा बेगम और पुत्रवधू सीमा को बाइक पर बैठाकर बीसलपुर चिकित्सालय में सीमा का अल्ट्रासाउंड कराने आ रहे थे।

मोड़ के पास हुआ हादसा

साकिर खान की बाइक जैसे ही भड़रिया मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित गति से अर्टिगा कार के चालक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साकिर खान, उनकी पत्नी हाजरा और पुत्रवधू सीमा सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अनियंत्रित कार सीधे खाई में जा घुसी।

मौके से भागा चालक, पुलिस ने कराया भर्ती

राहगीरों और स्थानीय लोगों को एकत्र होता देख, कार चालक फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित खड़ा करा दिया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement