05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

निलंबित होने वाले मैजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बोले : यूजीसी कानून नरसंहार करने का षड्यंत्र है

Share:

बीसलपुर:- बरेली के निलंबित मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के बीसलपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ गजरौला मार्ग स्थित राष्ट्रीय युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक के कैंप कार्यालय शक्ति सदन में ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की 85 फीसदी लोगों पर यूजीसी कानून लगाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है इस कानून को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की शह पर कानून की अधिसूचना जारी की गई थी उनके इसी बिल के बाद पूरे देश में इस कानून के खिलाफ आंदोलन की चिंगारी सुलगी जिससे कानून लाने वाले लोगों के होश उड़ गए 2027 के चुनाव में लाभ पाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पर यूजीसी कानून को लेकर चुप्पी साधे रहने की आलोचना की ब्राह्मण समाज से संगठित होने की अपील की इस मौके पर युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुशील अवस्थी, महामंत्री अवनीश रतन, राजेश दुबे, राजेश मिश्रा, कुलदीप पाठक, राजू मिश्रा, शिवेंद्र शुक्ला, प्रांजल मिश्रा, बिट्टू मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व अलंकार अग्निहोत्री का फूल मालाएं पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement