05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

दियोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

Share:

दियोरिया कला:- थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। गांव पेंतबोझी के पास संदिग्ध हालात में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से पांच इंजन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी पकड़िया थाना दियोरिया और रामोतार पुत्र केदारनाथ निवासी बूथिया थाना निगोही के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बरामद किए गए इंजन बेचने के लिए जा रहे थे। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका और सामान के संबंध में पूछताछ की, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस को शक हुआ और दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उनके कब्जे से पांच इंजन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं।

Advertisement

थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement