05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पारिवारिक कलह में लगाई फांसी : पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी, सात महीने पहले हुई थी शादी

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरगंज सिमरा में रविवार रात को एक ३३ वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लिंटर की सरिया से बेल्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पत्नी से अनबन के बाद रविवार को ही लौटा था गांव

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अकबरगंज सिमरा निवासी स्वर्गीय दामोदरदास के ३३ वर्षीय पुत्र जयप्रकाश का विवाह सात महीने पहले लखनऊ निवासी आशा देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद से जयप्रकाश अपनी पत्नी के साथ ससुराल (लखनऊ) में ही रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, हाल ही में उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी से अनबन के कारण वह नाराज होकर रविवार शाम को अकेले ही अपने गांव वापस लौटा था। घर पर अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण वह रात में अकेला ही था।

सुबह फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सोमवार सुबह जब काफी देर तक जयप्रकाश के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब लोगों ने अंदर देखा तो जयप्रकाश का शव लिंटर से निकली सरिया में बेल्ट के फंदे के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। युवक की अचानक मौत से उसकी मां शांति देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का बयान

ग्राम अकबरगंज सिमरा में युवक जयप्रकाश द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।"

संजीव कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी, बीसलपुर

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement