17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

महिला से कुंडल हड़पे : महिला को ठगों ने नकली नोट देकर सोने के कुंडल हड़पे

Share:

बीसलपुर:- अपनी बहन के बेटे के घर से वापस अपने घर जा रही एक अधेड़ महिला को ईदगाह चौराहे पर दो ठगों ने अपने चंगुल में फंसाकर उसके सोने के कुंडल लेकर उसे नकली नोट दे दिए। जानकारी होने पर महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नवी राम निवासी दयाराम की पत्नी शांति देवी अपनी बहन के बेटे हेमराज के घर बरेली जनपद के नवाबगंज कस्बा गई थी। वहां से वह मेहमानी खाकर किसी वाहन में बैठकर ईदगाह चौराहे पर उतरी। चौराहे पर उतरने के बाद शांति देवी ने अपने गांव जाने के लिए थ्री व्हीलर का इंतजार कर रही थी। इसी समय दो ठग उसके पास आए और उससे कहा की वह जो सोने के कुंडल पहने हुए हैं। उन्हें क्या बेचेगी यह कहकर उन्होंने चिल्ड्रन बैंक के 500 रुपए तथा 200 रुपए के नए नोट महिला को दिखाएं। महिला लालच में आ गई। और उसने अपने कुंडल कानों से उतार कर उक्त दोनों ठगो को दे दिए। उन्होंने तत्काल अपने पास रखें चिल्ड्रन बैंक के 500 तथा 200 के नए नोट निकाल कर महिला को थमा दिए। और उससे कहा कि इन्हें अपने बैग में रख लो। और घर ले जाओ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उनके जाने के बाद जब महिला ने टेंपो का किराया देने को रुपए बैग से बाहर निकाले। और एक नोट टेंपो चालक को दिया। तो उसने बताया कि यह तो चिल्ड्रन बैंक का नकली नोट है। इसके पश्चात शांति देवी काफी देर उन दोनों ठगों को चौराहे पर तलाशती रही किंतु उनका कोई पता न चलने के बाद वह कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंच गई। और उन्होंने महिला को लेकर ठगों की काफी तलाश की किंतु वह ठगी करने के बाद भागने में सफल रहे।

बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जहां पर महिला को नकली रुपए दिए हैं। उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पकड़ में आते ही उक्त दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement