JS News 24 / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 128
बीसलपुर:- नगर के मोहल्ला पटेल नगर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से एक अन्य युवक को मारपीट घायल कर दिया।
नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी प्रवीण ने कोतवाली में पंजीकृत कराए गए मुकदमे में आरोप लगाते हुए कहा है। कि वह विगत 23 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे नगर के पटेल नगर कॉलोनी निवासी अपने मित्र राजेंद्र के घर पर पतंग उड़ाने जा रहा था। पड़ोसी प्रियांशु मौर्य से मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो जाने के बाद उपरोक्त प्रियांशु ने अपने फोन की कॉल लगाकर अपने दोस्तों को बुला लिया जिसमें प्रवीण से मोहल्ले के लक्ष्मण व अमन व एक एक अज्ञात व्यक्ति डंडे व वाका लेकर मौके पर पहुंच गए। और वह प्रवीण से गाली गलौज करने लगे प्रवीण ने जब गाली देने का विरोध किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वाका मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रियांशु, लक्ष्मण, अमन तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन