06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

बीसलपुर-बरेली रोड पर दर्दनाक हादसा : बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ग्राम भडरिया मोड़ के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक और थ्री-व्हीलर (ऑटो) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, थाना खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी महेंद्र पुत्र राजाराम बीसलपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भडरिया मोड़ के पास उनकी थ्री-व्हीलर की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई।

Advertisement

हादसे में महेंद्र (पुत्र राजाराम) निवासी मोहल्ला लक्ष्मी नगर, थाना खुदागंज, फरमान (पुत्र मुकेश) निवासी ग्राम बरसिया (ऑटो सवार), अज्ञात बाइक सवार (पहचान का प्रयास जारी) घायल हुए हैं।

पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस बाइक सवार की शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement