Shariq Shaikh / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 293
पीलीभीत:- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीनों गो-तस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव में रविवार रात गोवंश पशु का वध करने के बाद आरोपी भूरा पुत्र सलीम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में रघुनाथपुर निवासी अशोक पुत्र गजेन्द्र और प्रवीन पुत्र बब्लू की संलिप्तता भी सामने आई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में हरीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीनों आरोपी धनाराघाट की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन