05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार : कुर्मी समाज की अनदेखी करने वालों को चुनाव में मिलेगा सबक: अनिल वर्मा

Share:

पीलीभीत:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने राजनीतिक दलों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि जो पार्टी कुर्मी समाज को सबसे अधिक भागीदारी और सम्मान देगी, चुनाव में उसी का सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने अब तक कुर्मी समाज का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल और दोहन किया है।

बीसलपुर में संगीता गंगवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल वर्मा ने कहा, "प्रदेश में कुर्मी मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है, इसके बावजूद राजनीतिक रूप से समाज की अनदेखी की जा रही है। अब समाज इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने घोषणा की कि अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए कुर्मी समाज जल्द ही लखनऊ में एक विशाल रैली का आयोजन करेगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत सभी प्रमुख दलों से समाज के लिए अधिक से अधिक टिकटों की मांग की जाएगी।

Advertisement

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित चोरी के मामले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पूरे देश के हिंदू जनमानस की आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी है। राम मंदिर के चंदे में हेराफेरी या चोरी करना एक महापाप है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार को बेहद सख्त कदम उठाने चाहिए और कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि कुर्मी समाज मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है और इसके बावजूद समाज के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर चंदा दिया है, इसलिए जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement