05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

नशा सुंघाकर दंपति को किया बेहोश : चार लाख नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Share:

पीलीभीत:- पूरनपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं गांव शेरपुर कला में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक दंपति को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए, घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

गांव शेरपुर कला निवासी गुड्डू सब्जी बीज की फेरी का काम करते हैं। बुधवार रात वह पत्नी शबाना और तीन बच्चों के साथ खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे सो गए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हो गए और दंपति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने की मांग पट्टी, हार, झुमके, चांदी की पायल सहित लगभग चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। नशे के असर से दंपति को सुबह तक होश नहीं आया। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे 10 वर्षीय बेटी मेहरवी की नींद खुली तो उसने माता-पिता को बेहोशी की हालत में देखा। घबराकर वह अपने पांच वर्षीय भाई मोहम्मद अयान और तीन वर्षीय बहन महरीन के साथ रोने-चिल्लाने लगी। बच्चों की आवाज सुनकर पूर्व प्रधान फैयाज सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ प्रतीक दहिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बेहोश महिला शबाना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर गुड्डू ने पुलिस को बताया कि बीज खरीदने के लिए घर में चार लाख रुपये रखे थे, जिन्हें गुरुवार को देना था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर पास में स्थित उनके भतीजे सोनू के खाली घर के रास्ते भीतर घुसे होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस को मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज और रुमाल भी बरामद हुआ है। आशंका है कि रुमाल में नशीला पदार्थ लगाकर दंपति को बेहोश किया गया।

वहीं, घटना की जानकारी पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को करीब तीन घंटे तक गेट पर रोके जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement