06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कि छापेमारी

Share:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ बिलसंडा पहुंचकर नन्हे लाल मिष्ठान भंडार पर छेना रसगुल्ला का नमूना सील किया इसके अलावा उन्होंने दीपक जायसवाल रामनगर कॉलोनी बिलसंडा निवासी के ऑयल स्पेलर पर पहुंचकर सरसों के तेल का नमूना लेकर सैंपल भरा उन्होंने इसके पश्चात बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर दूधिया प्रेमपाल सिंह निवासी डांडिया इज्जत नगर बरेली दूध का सैंपल जांच हेतु संग्रहित किया इसके बाद टीम रामलीला मार्ग स्थित क्षीर गंगा के प्रोपराइटर कनिष्क सिन्हा के स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट पर पहुंची जहां उन्होंने बर्फी कस का नमूना संग्रहित किया उन्होंने ग्राम टिकरी माफी पहुंचने के बाद नन्हे मिष्ठान भंडार तथा सचिन मिष्ठान भंडार पर रखे हुए दूषित पांच -पाच किलो गुलाब जामुन अपने सामने खड़े होकर नष्ट कर आए अचानक खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से खाद्य पदार्थ बेचने वालों में पूरे दिन उथल पुथल मची रही कई प्रतिष्ठान स्वामी अपने प्रतिष्ठानों के शटर डालकर अपने घरों को सरक गए खाद्य सुरक्षा टीम में जितेंद्र कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तेज बहादुर सिंह, राममिलन राणा, सुभाष बाबू यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement