07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

ढ़ाई साल की भतीजी से दुष्कर्म कर दी जान : दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना

Share:

पीलीभीत:- रिश्तों को शर्मसार करती हुई एक घटना दियोरिया कलां क्षेत्र से सामने आई। छत पर खेल रही ढ़ाई साल की भतीजी को उसका चचेरा चाचा अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी जब परिवार तक पहुंची तो कुछ दी देर बाद आरोपी चाचा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोपी की मौत हो गई और बच्ची को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Advertisement

पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना है। गुरुवार देर शाम एक ग्रामीण की ढ़ाई साल की बच्ची अपनी छत पर खेल रही थी। इस दौरान उसका 25 वर्षीय चचेरा चाचा पहुंचा और बच्ची को पहले बहलाया फुसलाया। इसके बाद अपने साथ ले गया और दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची के रोने पर परिजन पहुंचे और जानकारी की। जिसके बाद घर में घटना को लेकर विवाद हुआ। आरोपी को डांट फटकार लगाई गई। इसके बाद आरोपी चाचा ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

उधर, बच्ची को परिजन सीएचसी बीसलपुर ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी की। अफसर भी पहुंचे और मौका मुआयना किया।

एसओ दियोरिया कलां गौतम सिंह ने बताया कि चचेरे चाचा ने छत पर खेल रही ढ़ाई साल की भतीजी से दुष्कर्म किया। इसके बाद खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई। बच्ची को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement