06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: गन्ना आपूर्ति करने आए किसानों को पूरी रात बरसात में ट्रॉली के नीचे छुपकर रात गुजारनी पड़ी

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर    किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा गन्ना कृषकों को गन्ना आपूर्ति हेतु अधिक इंडेंट जारी कर देने के कारण सोमवार को बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों का जाम लगा रहा जिसके पश्चात रात्रि में हुई बारिश के कारण किसानों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें ट्राली के नीचे छुपकर रात गुजारनी पड़ी। चीनी मिल के गन्ना प्रशासन द्वारा अधिक संख्या में इंडेंट जारी कर देने के कारण मिल का पूरा यार्ड गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से भर गया इसके अतिरिक्त बिलसंडा बाईपास मार्ग पर ट्रैक्टरों की कतारें लग गई जिससे काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही जिनको पुलिस ने बमुश्किल डेढ़ घंटे मशक्कत करने के बाद व्यवस्थित कराया इसके पश्चात मार्ग पर व चीनी मिल यार्ड में खड़े गन्ना किसानों को उस समय मुसीबत झेलनी पड़ी जब तेज हवाओं के साथ पूरी रात बरसात होती रही ऐसे में किसानों ने ठंडा व पानी से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे छुपकर पूरी रात बिताई इसके साथ साथ चीनी मिल यार्ड में पानी बरसने के कारण पानी भर जाने से यार्ड में कीचड़ हो गई जिसमें कई ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गए जिनको वमुश्किल दूसरे ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement