05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत : बीसलपुर-शेरगंज स्टेशन के पास हुआ हादसा; गार्ड ने शव को बीसलपुर स्टेशन पहुंचाया

Share:

पीलीभीत:- पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रविवार सुबह एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के गार्ड ने शव को बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। रेलवे प्रशासन ने मामले की सूचना जीआरपी और स्थानीय कोतवाली पुलिस को दे दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अचानक ट्रेन के सामने आया युवक

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीलीभीत रेलवे स्टेशन से सुबह 7:00 बजे चलकर शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन जैसे ही बीसलपुर क्षेत्र के शेरगंज रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, तभी अचानक एक युवक पटरी पर ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

रेलवे स्टेशन पर छोड़ा शव

हादसा होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया। इसके बाद ट्रेन के गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए शव को ट्रेन में रखवाया और नजदीकी बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। शव को स्टेशन पर उतारने के बाद ट्रेन शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई।

"हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी और बीसलपुर कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की उम्र और पहचान की पुष्टि करने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

अंजेश कुमार, रेलवे अधीक्षक, बीसलपुर

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया या यह महज एक दुर्घटना है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement