06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

गन्ना किसानों का प्रदर्शन : चीनी मिल में गन्ना किसानों ने सीसीओ का फूंका पुतला

Share:

बीसलपुर:- किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों को टोकन जारी न किए जाने, सामान्य गन्ना रिजेक्ट किए जाने सहित कई समस्याओं को लेकर किसान भड़क उठे। किसानों ने सीसीओ का पुतला दहन किया। डीएम को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग उठाई।

बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर, ट्राली व बैल गाड़ियो से अपना गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे। आरोप है, कि मिल प्रशासन सामान्य गन्ने को फेल कर रहा है। पेड़ी की मांग कर रहा है। आज बुधवार सुबह से कोई टोकन जारी नहीं किया गया। किसानों को यार्ड में कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जिसके विरोध में किसान भड़क उठे। किसानों ने सीसीओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। घास फूस से बनाए गये सीसीओ के पुतले को दहन कर डीएम से सीसीओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की।

Advertisement

प्रदर्शन करने वालों में नत्थू लाल गंगवार, राजकुमार, विनोद कुमार, राजीव, हरीश कुमार, विकास, मुनीश कुमार, महेंद्र गंगवार, दिनेश कुमार, सतीश चंद्र, महेंद्रपाल, कमलेश, राजू, रविन्द्र कुमार सहित कई किसान शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement