06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

यूजीसी बिल समर्थन : यूजीसी बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्र व नेता

Share:

बीसलपुर:- सोमवार को नगर में बैकवर्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन और विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी 2026 एक्ट के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत, बैकवर्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 12 पत्थर चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। यहां एक बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से दुबे भवन चौराहा, कोतवाली और तहसील चौराहा होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।

Advertisement

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में यूजीसी एक्ट को मजबूत करने या उसकी पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग वाली पट्टिकाएं लिए हुए थे और इसी संबंध में नारे लगा रहे थे। तहसील कार्यालय पहुंचकर उन्होंने देश की राष्ट्रपति के नाम अपना मांग पत्र तहसीलदार हबीब उर रहमान को सौंपा।

इसके अतिरिक्त, नगर के 12 पत्थर चौराहे पर ओबीसी, एससी, एसटी से संबंधित छात्रों ने भी यूजीसी कानून के समर्थन में एकत्र होकर तहसील कार्यालय तक मार्च किया। इन छात्रों ने अपना ज्ञापन उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राम प्रताप गंगवार, रवि गंगवार, शिव कुमार, सौरभ गंगवार, राजाराम माथुर, हरपाल सिंह लोधी, मनोज गंगवार, सौरभ भारतीय, आदेश कुशवाहा, प्रेम सागर पटेल, सुभाष चंद्र, हरीश कुमार, शेरा वाल्मीकी वेदपाल गंगवार, संजीव गंगवार, अभिषेक गंगवार, मुनेन्द्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement