05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

फार्म संख्या 7 को लेकर हुआ विरोध : सपाईयों ने एसडीएम का घिराव कर किया विरोध प्रदर्शन, फार्म संख्या 7 फाड़ कर जलाएं

Share:

बीसलपुर:- सपा महिला सभा राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार को विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा का चुनाव प्रभावित करने के लिए फर्जी फार्म नंबर 7 भरकर बीएलओ को दे रहे हैं तभी उन्होंने साकक्ष जुटाने शुरू कर दिए और साकक्षो के साथ एसडीम के पास पहुंची लेकिन एसडीएम कोई ठोस जवाब नहीं दे पाये जिससे भड़की दिव्या गंगवार ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ तहसील गेट पर एसडीम की गाड़ी का घेराव कर दिया और फर्जी फार्मो को परिसर में फाड़ कर जला दिया।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने मुस्लिम समाज के सैकड़ो वोट काटने से रोकने के लिए सड़कों पर उतर गई और दर्जनों बीएलओ के साथ तहसील मुख्यालय पहुंच गई जहां पर उन्होंने एसडीम नागेंद्र पांडे से संतोष जनक वार्ता कर फर्जी फार्म संख्या 7 को जमा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की वार्ता करनी चाही लेकिन एसडीम अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे तभी दिव्या गंगवार का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ एसडीम की गाड़ी के आगे खड़े होकर घेराव कर दिया और संतोष जनक जवाब न मिलने पर उन्होंने फॉर्मो को फाड़कर जला दिया यह मामला पूरी तहसील में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement

बूथ संख्या 24, 394, 392, 414, 380, 389, 390, 406, 486 की बीएलओ ने आरोप लगाया कि उनके पास फर्जी तरीके से फार्म जमा किए गए और भाजपा के पदाधिकारी द्वारा दबाव बनाया गया कि नौकरी करनी है तो वोट काटने पढ़ेंगे अन्यथा नौकरी नहीं करने देंगे लेकिन बीएलओ ने जीवित लोगों के वोट काटने से साफ इनकार कर दिया और एसडीएम के सामने फॉर्मो को फाड़ कर फेंक दिया उनका कहना है कि उनकी नौकरी खतरे में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement