05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन : दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता

Share:

पीलीभीत:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। खबर मिलते ही आक्रोशित कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला।

सपा कार्यकर्ता नगर के प्रमुख 12 पत्थर चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा व पूर्व नगर अध्यक्ष मुक्तादिर हयात खान की अध्यक्षता में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और बीसलपुर कोतवाली का घेराव करने पहुंचे।

Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली के घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने में जुट गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस द्वारा रिहा कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की खबर मिलने के बाद ही सपा कार्यकर्ता शांत हुए और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से हरिपाल सिंह लोधी, डॉ. दुष्यंत गंगवार, तारिक बरकाती, दानिश अल्वी, अभिषेक गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, राम प्रताप गंगवार और अकील खान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement