06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: मणिपुर घटना के विरोध में गरजे सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर नायवतहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

JS News 24 / Sun, Jul 23, 2023 / Post views : 203

Share:

पीलीभीत बीसलपुर

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पूर्ण घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के कार्यालय में दिया । शनिवार को सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र उन्होंने मणिपुर घटना के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उप जिला अधिकारी संदीप यादव की गैरमौजूदगी में अपना मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने घटना में दोषी सभी आरोपितों को संविधान के अनुसार सख्त सजा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार वा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा कर रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ घटी शर्मसार घटना से पूरे देश की महिलाएं मां बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे। महामहिम राष्ट्रपति को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।जिससे देश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है इस मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्नशा ना जाए। प्रदर्शन करने वालों ने रूपलाल माहतिया, शालिक राम गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, बीडी प्रजापति भूदेव अभिषेक कुमार राकेश कुमार जितेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार गोविंद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement