05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पतंग की दुकानों पर खरीदारों की बढ़ी भीड़ : दुकानदार छुपा कर घरों से बेंच रहे हैं चाइनीस माझा

Share:

बीसलपुर- बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही नगर में पतंग और मांझे की बिक्री करने वालों की दुकानें सज गई। आज पूरे दिन दुकानदार पतंग व डोर की बिक्री करते हुए दिखाई दिए।

पूर्व वर्षों की। भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही नगर में पतंग डोर और माझे की बिक्री करने वालों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर बुधवार को होने वाले बसंत पर्व पर पतंगो को उड़ाने के लिए युवकों ने पूरे दिन पतंगे, माझा तथा डोर की खरीदारी की। इधर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों व घरों से चोरी- छिपे चाइनीज माझे की भी बिक्री की, जब कि प्रशासन की ओर से चाइनीज माझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी दुकानदार ग्राहकों की मांग पर इस माझे को अपनी दुकानों में व घरों में छुपा कर रखकर ग्राहकों को अपने घरों से गुपचुप तरीके इस माझे की अधिक दामों पर बिक्री करने में लगे हुए हैं। जव कि यह माझा मानव सहित सभी पक्षियों आदि के लिए पूरी तरह से घातक है। इधर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस माझे की रोक लगाने के लिए पतंगो की दुकानों पर अभी तक निरीक्षण नहीं किया है। और न ही कोई चेतावनी दी है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement