JS News 24 / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 286
पीलीभीत:- नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पालिका के अराजी प्रभारी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए दुकानों में हो रहे पन्नी के इस्तेमाल को रोकने गए थे। इसी दौरान 12 पत्थर चौराहा स्थित एक दुकानदार ने पालिका कर्मचारियों को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की तहरीर पालिका के कर्मचारी ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराने को दी है।
बीसलपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह के निर्देश पर दिनों दिन नगर में दुकानदारों द्वारा किए जा रहे हैं पन्नी के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए आज अभियान चला कर दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान नगर पालिका के अराजी प्रभारी जकील खान के नेतृत्व में पालिका के सफाई कर्मचारी बाजार में दुकानों पर पन्नी की थैलियां की चेकिंग करने गए थे। इसी दौरान वह जब 12 पत्थर चौराहे पर पहुंचे तो चौराहे के निकट स्थित एक किराने की दुकान पर उन्होंने साढे 13 किलो पन्नी की थैली व अन्य उपकरण बरामद किए। इसी दौरान किराने की दुकान का दुकानदार मौके पर आ गया। और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करता हुआ अभद्र व्यवहार करने लगा।
इसके पश्चात पालिका कर्मचारी वहां से चले आए। और उन्होंने कोतवाली में उक्त दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने को तहरीर दे दी है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह ने अवगत कराया की पकड़े गए दुकानदार को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उसके ऊपर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया है कि तहरीर प्राप्त हो गयी है जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन