05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सोनम वांगचुक के आंदोलन का किया समर्थन : बीसलपुर में समाजवादी छात्रसभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Share:

पीलीभीत:- समाजवादी छात्रसभा पीलीभीत के जिला अध्यक्ष अभिषेक गंगवार के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन के जरिए छात्रसभा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता प्रकट की है।

छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक गंगवार ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य और लद्दाख की अनूठी पहचान की रक्षा के लिए सोनम वांगचुक की मांगें अत्यंत गंभीर और न्यायसंगत हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि लद्दाख के हितों की रक्षा के साथ-साथ देश की बदहाल हो रही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और अविलंब सुधार किए जाएं।

Advertisement

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांगें पेपर लीक पर रोक और कड़ा कानून प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे NEET) में लगातार हो रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त दंडात्मक कानून बनाया जाए। जवाबदेही तय हो शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की प्रणालीगत जवाबदेही तय की जाए ताकि छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। पारदर्शी व समयबद्ध भर्ती देश में एक ईमानदार, पारदर्शी और योग्यता-आधारित परीक्षा प्रणाली की स्थापना हो। सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर ज्वाइनिंग तक की पूरी प्रक्रिया अधिकतम 6 महीने के भीतर सुनिश्चित की जाए। माफियाओं पर कार्रवाई भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले नकल व पेपर लीक माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के प्रावधान किए जाएं। लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नागरिकों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से असहमति व विरोध जताने के संवैधानिक अधिकार का सम्मान किया जाए। आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग, प्रशासनिक दमन और अनशन स्थल से जबरन हटाने जैसी अवैध हरकतों को तुरंत रोका जाए।

समाजवादी छात्रसभा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि लोकतंत्र की मूल भावना संवाद और संवेदनशीलता में निहित है, इसलिए सरकार गतिरोध को तोड़ने के लिए प्रदर्शनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ सीधे मेज पर बैठकर संवेदनशील संवाद स्थापित करे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अभिषेक गंगवार, दानिश खां (जिला महासचिव), पीयूष (नगर अध्यक्ष), ऋषभ सिंह लोधी, आकाश पटेल, अमित गंगवार, अरुण सिंह, विवेक, कार्तिक, सिकंदर सहित दर्जनों छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement