05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

देश की सुरक्षा को जागरूक हो हिंदू समाज- अमित : हिंदू सम्मेलन में संगठित होने का लिया गया संकल्प

Share:

बीसलपुर:- नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में अभियान चला कर हिंदू समाज को संगठित बनाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरेली विभाग के सह विभाग प्रचारक अमित कुमार ने कहा कि हिंदू समाज भारत की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है।

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित रहना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपनी व देश की सुरक्षा के लिए जागरूक हो। संगठित होकर ही हम इस मिशन में सफल हो सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज को संगठित बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा में लगा है।

Advertisement

न्यूरानपुर मुड़िया के महन्त हनुमान नाथ महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित बनाना है। आर्य समाज की अंतरराष्ट्रीय भजनोपदेशिका शशि आर्य ने कहा कि महिलाओं को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। संगठित होकर हम अपनी ताकत को मजबूत करें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन हो रही लव जिहाद जैसी घटनाएं हिन्दू समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। साथ ही देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल को शीघ्र पारित करने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में आर्य समाज के विजय सक्सेना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बरेली विभाग के सह कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, जिला प्रचारक अशोक ठैनिया, प्रमोद कुमार गुप्ता, रवि सक्सेना, सर्वेश कुमार, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीण गोयल, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, सौरभ गुप्ता, अवनीश शुक्ला सहित हिंदू संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement