05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा : बीसलपुर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने जगह-जगह रथयात्रा पर पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर भगवान का भव्य स्वागत किया।

पूर्व मंत्री ने किया रथयात्रा का शुभारंभ

Advertisement

रथयात्रा का शुभारंभ अपराह्न लगभग तीन बजे नगर के ऐतिहासिक बड़ा स्थल मंदिर गेट से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना और आरती कर रथयात्रा को रवाना किया।

आस्था की अनूठी मिसाल: नंगे पैर झाड़ू लगाते चले भक्त

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा का एक अनूठा रूप देखने को मिला। भगवान के रथ के आगे श्रद्धालु नंगे पैर चलकर झाड़ू से मार्ग की सफाई कर रहे थे। इसके पीछे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पैदल चलते हुए भगवान के रथ की डोर खींच रहे थे। मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से महापुण्य की प्राप्ति होती है, जिसके चलते रथ की रस्सी थामने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

आकर्षक झांकियां रहीं केंद्रबिंदु

शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ-साथ हनुमान जी, बालाजी महाराज, राधा-कृष्ण और राम-सीता की बेहद मनोहारी झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

जगह-जगह हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं को लगातार प्रसाद का वितरण किया जाता रहा।

प्रमुख रूप से रहे मौजूद

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से सचिन जायसवाल उर्फ राजू, शिवेंद्र नाथ शुक्ला, बाबूराम शर्मा, मोहक, सुभनेश पाठक, अपूर्व, विधि, शगुन रस्तोगी, मधुर, धीरेश रस्तोगी, कुशाग्र मिश्र, गौरांगी, अतुल मिश्रा, अनमोल, इंदु गुप्ता, मीतू जायसवाल सहित भारी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement