Jitendar Gangwar / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 270
बीसलपुर- स्थानीय नवीन मंडी स्थल पर संचालित धान क्रय केंद्रों पर अपने धान विक्रय करने को खड़े किसानों ने अन्य किसानों के साथ मंडी समिति स्थित किसान भवन पर अपना धरना प्रारंभ कर दिया।
किसान भवन के सामने मंडी समिति में धरने पर बैठे किसानों ने अपनी मांग उठाते हुए कहा है। कि विगत 8 जनवरी को किसानों ने मंडी गेट पर धरना दिया था। इसके पश्चात 9 जनवरी को मंडी में मौजूद 20 किसानों का धान क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों द्वारा तोल लिया गया था। शेष बचे सात किसानों का धान दूसरे दिन मंडी में केंद्र प्रभारी द्वारा नही तोला गया। बल्कि अगले दिन तोलने का आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया था। शनिवार को मंडी समिति स्थित किसान भवन पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और उन्होंने जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन लिखने के बाद अपना धरना प्रारंभ कर दिया। उनका कहना था। कि जब तक धान नहीं क्रय किए जाएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। सूचना पाते ही जिला मुख्यालय से डिप्टी आर एम ओ विजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका धान सोमवार, मंगल में क्रय केंद्रों पर तुलवा दिया जाएगा। किंतु फिर भी किसानों ने अपना धरना समाप्त न करके जारी रखा। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से आशीष मिश्रा, लाल बहादुर, दीपक वर्मा, सोमवती, वेद प्रकाश, रामचंद्र, विमलेश कुमार, भगवान दास, गुरदेव सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामकृष्ण,हंसराम, केदारनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन