05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

यूजीसी बिल विरोध प्रदर्शन : बिलसंडा में यूजीसी के नए नियमों पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूका

Share:

पीलीभीत:- बिलसंडा कस्बे में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बिलसंडा के एके मेडिकल हाल के सामने नगर व गांव क्षेत्र से सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग एकत्र हुए और यूजीसी के नए नियमों को लेकर मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलूस निकाला और नगर के मुख्य तिकुनिया पार्क पर पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन के साथ वहां मौजूद थानाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा को राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में कहा है, कि यूजीसी एक्ट 2026 सभी टैक्निकल विश्वविद्यालयों में लागू करने के आदेश हैं, जो देश में विद्यार्थियों की समरसता में बिखराव की स्थिति पैदा करेगा और सवर्ण वर्ग के छात्र प्रताड़ना के शिकार होगे।

रैली का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता आशीष सक्सेना ने कहा कि यह नए नियम उच्च शिक्षा में जातिगत भेद भाव को बढ़ावा देंगे और छात्रों के भविष्य को खतरे में डालेंगे। वैभव सक्सेना ने कहा हम सभी सवर्ण समाज इस काले कानून का एकजुट होकर विरोध करते हैं।

इस मौके पर डा हिमांशु सक्सेना, रामदास पाठक, जितेन्द्र सिंह पप्पू, संजय सिंह उर्फ संजू, अनुपात दीक्षित, कुनाल गुप्ता, अमित जायसवाल, डा अवधेश शर्मा, वीरेश सिंह, नितिन त्रिवेदी, अमित मिश्रा, ठाकुर प्रवेश सिंह,रजत कश्यप , अनुज मिश्रा, सुधाकर मिश्रा,सुधांशु पाराशर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement