05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में : अभियोजन कार्यों एवं एन कार्ड की बैठक सम्पन्न

Share:

पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं एन कार्ड की समीक्षा बैठक गॉधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शासकीय अधिवक्तावार अभियोजन वादों का विवरण, गवाहों की स्थिति, सत्र न्यायालय में स्वीकृत/अस्वीकृत जमानतों आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पास्को, एससी, एसटी एक्ट, गैंगस्टर, बलात्कार, महिला/बच्चों अपराधों सम्बन्धी मुकदमों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधों व बलात्कार सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी को समन/तामीला सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा महिला अपराध में सजा सहित अन्य कार्यवाहियों से अवगत कराया गया।

Advertisement

एन कार्ड के अर्न्तगत विगत माह में किए गए कार्यों कि समीक्षा की गई एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं आपसी समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र विकसित कर अधिक मात्रा में मादक पदार्थ अपहृत करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत किया जाये, जिससे कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नशे के विरूद्ध विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए गए और छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, यातायात क्षेत्राधिकारी, अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement