06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

दरोगा पर हमला करने वाला प्रधान पति गिरफ्तार : दरोगा पर हमला करने वाले प्रधान पति को भेजा जेल

Mukesh Saxena / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 230

Share:

दियोरिया कला:- मुड़िया भगवन्तपुर में सोमवार को खाकी वर्दी पर हमला करने वाले आरोपी प्रधान पति विमल मिश्रा को पुलिस सखिया जाने वाले मोड़ यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सोमवार को दरोगा अखिलेश चौहान अपने साथी दरोगा शंकर लाल के साथ एक मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में आख्या मांगने पर दरोगा अखिलेश चौहान की मुड़िया भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान सोनी मिश्रा के पति विमल मिश्रा से कहासुनी हो गई जिस पर प्रधान पति विमल मिश्रा ने अपने भाई निर्मल मिश्रा और साथी ओमहरि मिश्रा तथा सात अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर दरोगा अखिलेश चौहान पर हमला कर दिया और उन्हें मार-पीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए घटना की सूचना कोतवाली में मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल दरोगा को दियोरिया सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया घटना को लेकर उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रधान पति विमल मिश्रा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान खुद दियोरिया सीएचसी पहुंचीं और घायल दरोगा से घटना की विस्तृत जानकारी ली घायल दरोगा के साथी उपनिरीक्षक शंकर लाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सात अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति विमल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी साथियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि दरोगा अखिलेश चौहान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी प्रधान पति विमल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है बाकी साथियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement