JS News 24 / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 405
बीसलपुर:- जिलाधिकारी को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ने शिकायती पत्र भेजकर नगर के व्यस्ततम चौराहे ईदगाह पर टेंपो, मैजिक तथा प्राइवेट बसों के मार्ग पर खड़े होकर सवारियां भरने से आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाने के लिए इन डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए। इनका स्थान निश्चित करने की मांग उठाई है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को भेजे गए शिकायती पत्र में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने कहा है। कि नगर के प्रमुख चौराहे ईदगाह पर मार्ग के दोनों और अव्यवस्थित डग्गामार वाहन सुबह से शाम तक सवारियों को लाने व ले जाने के काम मे लगे रहते हैं। उनके मार्ग पर खड़े होकर सवारियां भरने से अक्सर मार्ग दुर्घटनाएं घट रही हैं। इसी का परिणाम बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से अपने गांव जाने वाले ग्रामीण की ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत का कारण है। जिलाध्यक्ष ने डी एम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इन वाहनों को मार्ग से शीघ्र हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन