05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

रहस्यमय गायब ग्रामीण का मिला शव : शव पुलिस ने नहर के पानी से किया बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

Share:

बीसलपुर:- बरेली जनपद के थाना क्योंलड़ियां क्षेत्र से दो दिन पूर्व रहस्यमय गायब हुए ग्रामीण का शव पुलिस ने चुर्रा पुलिस चौकी क्षेत्र में बहने वाली नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बरेली जनपद के थाना क्योंलड़ियां क्षेत्र निवासी भरतवीर पुत्र राम गुलाम बीते रविवार से रहस्यमय गायब हो गया था। उसके घर से गायब हो जाने के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तथा उसकी गुमशुदी क्योंलड़िया थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से उसके परिवार के लोग तथा पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। कल सोमवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे भरतवीर के परिवार के लोग तथा क्योंलड़ियां पुलिस भरतवीर की तलाश करते हुए नहर से जब चुरा चौकी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम किशनी के पास भरतवीर का शव नहर के पानी में उतराया हुआ मिला। इसके पश्चात क्योंलड़ियां पुलिस ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नहर के पानी से शव को बाहर निकलवाकर उसका पंचनामा भरकर सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।जबकि उसके परिवार वाले हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisement

बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement