05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: एसबीआई के बैंकिंग सेवा केंद्र से एक लाख चोरी 

Share:
पीलीभीत :- पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए चोरों ने इस बार बीसलपुर हाईवे पर स्थित एसबीआई के बैंकिंग सेवा केंद्र को ही निशाना बना डाला । चोरों ने यहां से एक लाख रुपयों की नकदी पर हाथ साफ किया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में करीब 14 वर्षीय एक बालक अंदर घुसते हुए कैद हुआ है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।  बिलसंडा नगर से सटे गांव जादौपुर नथा निवासी सचिन राठौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीसलपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के समीप एसबीआई के बैंकिंग सेवा केंद्र वह संचालित करता है। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की शाम को भी सेवा केंद्र बंद करने के बाद घर चला गया था। बताते हैं कि सुबह आने पर केंद्र संचालक सचिन ने देखा कि सेवा केंद्र के ताले टूटे हुए हैं, जिसे देख वह भौचक रह गया। इतना ही नहीं अंदर जाकर जब देखा ,तो रैंक में रखे करीब एक लाख रुपए गायब मिले। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें रात्रि करीब 12 बजे करीब 14 वर्षीय एक बालक सेवा केंद्र के अंदर घुसता हुआ दिखाई देने के साथ ही काउंटर की रैक में रखे रुपए भी निकालते हुए फुटेज में कैद हुआ है। सचिन का कहना है कि उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। हालांकि पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement