05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

खेत पर गिरी किसानों पर आकाशीय बिजली : आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Share:

पीलीभीत:- पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वक्तापुर शिवपुरिया में बुधवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ दोपहर करीब तीन बजे तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किसान को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वक्तापुर शिवपुरिया निवासी गंगाराम (60) पुत्र तोताराम और गयादीन (50) पुत्र नत्थूलाल बुधवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के पास ही स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए।

Advertisement

इसी दौरान अचानक पेड़ पर काल बनकर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान बुरी तरह झुलस गए। आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब यह देखा, तो वे तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, जिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही गंगाराम (60) ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे किसान गयादीन (50) की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।

इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुँची, मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement