06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

भीषण सड़क हादसा : पीलीभीत में बस ट्रक की टक्कर एक बच्चे की मौत, 23 लोग घायल

Share:

पीलीभीत:- जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास एक ट्रक और नेपाल भारत मैती बस की आमने-सामने टक्कर हुई इस दुर्घटना में 11 वर्षीय नेपाली बालक की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक सहित कुल 23 लोग घायल हुए हैं।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 2:00 बजे की है जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 26 T 2271 पीलीभीत की ओर से जा रहा था सकरिया तिराहे के पास अचानक सड़क पर एक गोवंश पशु आ गया गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गया जबकि बस अनंयत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भिजवाया घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान पुत्र सूरज की मौत हो गई पुलिस के अनुसार बस में सवार सभी यात्री नेपाल के निवासी थे यह सभी लोग मजदूरी के लिए नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।

Advertisement

थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया मृतक के शव की कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया और विधि कार्रवाई की जा रही है।।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement